Mariton Hotel: जालंधर के मैरिटन होटल में विवाद, पुलिस से शिकायत, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 233 शब्द|📅 02 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Mariton Hotel: जालंधर के Mariton Hotel के मालिकों के बीच आपस में विवाद हो गया है। विवाद के बाद पुलिस से शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि होटल के डायरेक्टर द्वारा बदसलूकी की गई है। इसे लेकर थाना रामामंडी में शिकायत की गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

गुरु तेगबहादुर नगर के रहने वाले मंजीत सिंह ने रामामंडी पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि उनके भतीजे सिमरदीप सिंह जो कि होटल मैरिटन के डायरेक्टर हैं। सिमरदीप सिंह ने होटल की देखभाल के लिए उनको आधिकारिक रूप से नामित किया है।

मंजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि होटल के दूसरे डायरेक्टर परमजीत सिंह मरवाहा और गौतम कुकरेजा उन्हें कामकाज से रोकते हैं। उन्होंने दोनों डायरेक्टर पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी एक कापी पुलिस कमिश्नर को भी भेजी है।

पढ़ें शिकायत की कापी

Mariton Hotel: जालंधर के मैरिटन होटल में विवाद, पुलिस से शिकायत, जाने पूरा मामला

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उधर, होटल के डायरेक्टर परमजीत सिंह मरवाहा और गौतम कुकरेजा ने बताया कि होटल में आकर मंजीत सिंह ने खुद हंगामा किया। उन्होंने कहा कि मंजीत सिंह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि होटल में मंजीत सिंह ने हंगामा करते हुए धमकी दी है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *