Punjab News: गन्ना काश्तकारों के गोल्डन संधर मिल की बकाए 31 मार्च तक अदा किये जाएंगे: गुरमीत सिंह खुड्डियां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 02 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि दोआबा क्षेत्र के गन्ना काश्तकारों के गोल्डन संधर मिल्लज़ लिमटिड, फगवाड़ा की तरफ खड़े बकाया लगभग 41 करोड़ रुपए की अदायगी 31 मार्च, 2024 तक करवा दी जायेगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कृषि मंत्री और विशेष मुख्य सचिव कृषि श्री के. ए. पी. सिन्हा की तरफ से आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय- 1 में बी. के. यू. (दोआबा) के प्रधान मनजीत सिंह राय और बी. के. यू. (लक्खोवाल) के प्रधान हरिन्दर सिंह के नेतृत्व में आए गन्ना काश्तकारों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग में इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आई. जी.) इंटेलिजेंस जसकरन सिंह भी उपस्थित थे।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डिप्टी कमिश्नर कपूरथला श्री करनैल सिंह को हिदायत की कि मौजूदा मिल मालिक की तरफ से किसानों को 9.72 करोड़ रुपए की अदायगी यकीनी बनाई जाये और इस साल गन्ने की पिड़ाई का सीजन शुरू होने से पहले लगभग 2 करोड़ रुपए की पहली किश्त अदा करवाई जाये।

डिफाल्टर मालिकों की जायदादें ज़ब्त

उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को 31 मार्च, 2024 तक गन्ना काश्तकारों की बाकी बचती सारी राशि की अदायगी के लिए गोल्डन संधर मिल के डिफाल्टर मालिकों की जायदादें ज़ब्त करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए भी कहा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शनों के उपरांत सील की मिल को तुरंत खोलने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए जिससे अपेक्षित मुरम्मत करवा कर इस साल पिड़ाई सीजन से पहले इस मिल को कार्यशील किया जा सके।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य के किसानों के हितों की रक्षा करने सम्बन्धी वचनबद्धता को दोहराते हुये उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *