School Holidays: सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में दो दिनों तक छुट्टी का ऐलान, कंस्ट्रक्शन पर भी रोक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 427 शब्द|📅 03 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। School Holidays: बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि प्रदूषण बढ़ने से सरकार ने पांचवीं क्लास तक के सभी स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। जिससे दो दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है, वे पानी के टैंकरों से पेड़ों को धो रहे हैं, जिससे प्रदूषण स्तर घट सके।

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल है। प्रदूषण रोकने के लिए सरकार कई तरह से प्रयास में जुटी हुई है। शुक्रवार सुबह 7 बजे ही दिल्ली के लोधी रोड का वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 जा पहुंचा। यहां पीएम 2.5 का स्तर 500 मापा गया तो पीएम 10 का स्तर 248 रहा जो बेहद खतरनाक है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम की गाड़ियां आज सुबह से गी जगह-जगह पानी छिड़काव का काम कर रही हैं। लोधी रोड पर भी पेड़ों की धूल आदि को पानी से साफ किया जा रहा है, जिससे प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आ सके।

वहीं दिल्ली में प्रदूषण की आपात स्थिति को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) का तृतीय चरण लागू कर दिया गया है। इसके लागू होने से राजधानी में निर्माण कार्यों समेत कई गतिविधियों पर रोक लग गई है। साथ ही दो दिन के लिए राजधानी के कक्षा पांच तक के सभी स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।

इन पर लगा प्रतिबंध

  • दीवारों की रंगाई-पुताई पर रोक। इसमें रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, आइएसबीटी, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिफेंस, राष्ट्रीय महत्व के प्रोजेक्ट शामिल नहीं हैं। प्लंबिंग, इंटीरियर डेकोरेशन, इलेक्ट्रिकल और कारपेंटर को छूट दी गई है।
  • जो इंडस्ट्री पीएनजी, क्लीन फ्यूल या बायोमास का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, उन्हें हफ्ते में पांच दिन काम की अनुमति होगी।
  • इंडस्ट्री के छोटे-छोटे क्लस्टर बनाकर उनमें अलग-अलग दिन आफ रहेगा।
  • ईंट भट्ठे, हाट मिक्स प्लांट, स्टोन क्रशर नहीं चलेंगे। इसमें उन्हें छूट रहेगी, जो पीएनजी या बायोमास फ्यूल से चल रहे हैं।
  • खनन और इससे जुड़ी गतिविधियां बंद रहेंगी।
  • राज्य सरकारें एनसीआर में पांचवीं तक की पढ़ाई आफलाइन की जगह आनलाइन करने का फैसला कर सकती हैं।

ये उपाय रोज होंगे

  • सड़कों को रोजाना मशीनों से साफ किया जाएगा।
  • व्यस्त सड़कों पर सुबह-शाम पानी का छिड़काव किया जाएगा।
  • धूल को दबाने के लिए रसायनों का भी उपयोग किया जाएगा।
  • सार्वजनिक परिवहन सेवा बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *