IKGPTU News: आईकेजी पीटीयू में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के तहत सेमिनार का आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 394 शब्द|📅 03 Nov 2023

डेली संवाद, कपूरथला। IKGPTU News: देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भागीदार बनना सभी का प्राथमिक कर्तव्य है, क्योंकि भ्रष्टाचार मुक्त भारत हर किसी का सपना है। इस सपने को पूरा करने के लिए सभी की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। यह संदेश आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी पीटीयू) के कुलपति डॉ. सुशील मित्तल का है। उन्होंने यह संदेश विश्वविद्यालय में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के तहत आयोजित सेमिनार के दौरान छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों और विभिन्न वर्गों के दर्शकों के साथ साझा किया।

IKGPTU News: आईकेजी पीटीयू में "सतर्कता जागरूकता सप्ताह" के तहत सेमिनार का आयोजन

सेमिनार में एसएसपी, विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज राजेश्वर सिंह सिद्धू विशेष रूप से उपस्थित हुए। मुख्य वक्ता ने विश्वविद्यालय स्टाफ के साथ मिलकर कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए एसएसपी विजिलेंस राजेश्वर सिंह सिद्धू ने कहा कि रिश्वत लेना और रिश्वत देना दोनों अपराध हैं। इसे जड़ से खत्म करना न केवल सरकार की जिम्मेदारी है, बल्कि शिक्षण संस्थानों सहित समाज, युवा पीढ़ी की संयुक्त जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सेमिनार आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग की सराहना की। सेमिनार में एसडीएम कपूरथला लाल विश्वास, डीएसपी निरंजन सिंह, डीएसपी मनप्रीत कौर, सामाजिक विशेषज्ञ प्रो. आसा सिंह और जिला कपूरथला और जालंधर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी गरिमामय तरीके से भाग लिया।

विश्वविद्यालय डीन छात्र कल्याण डाॅ. गौरव भार्गव ने इस अवसर पर स्वागत संदेश दिया जिसमें उन्होंने छात्रों को सतर्कता ब्यूरो के बारे में जानकारी दी और देश भर में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आर एंड डी डीन डाॅ. हितेश शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर सेमिनार में अतिथियों का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एसके मिश्रा ने भी विश्वविद्यालय स्टाफ को इस तरह के जागरूकता सेमिनार लगातार आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है तथा उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। एनएसएस संयोजक डाॅ. चन्द्र प्रकाश ने अतिथियों सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन सहायक प्रोफेसर डाॅ. सरबजीत सिंह मान द्वारा किया गया।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *