डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा में अधिकारियों को बंधक बनाकर मारपीट करने की खबर सामने आई थी। पराली जलाने से रोकने आए अधिकारियों के साथ किसानों ने थापाई थी। दरसअल बठिंडा के गांव बुर्ज महिमा में प्रशासन टीम खेतों में पड़ी पराली को आग जलाने से रोकने के लिए आई थी जिसका किसानों द्वारा जमकर विरोध किया गया।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इसके साथ ही किसानों ने प्रशासन टीम को घेरा डाल लिया और किसानों ने अधिकारी को बंधक बना परेशान किया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारी के साथ लंबी बहसबाजी की और बाद में प्रशासन टीम के अधिकारी से ही पराली को आग लगवाई। अब इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया है उन्होंने पराली को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
उन्होंने ट्वीट कर खा कि ”प्यारे पंजाबियों ये किस राह पर चल पड़े ??…सरकारी कर्मचारी पराली ना जलाने का संदेश लेकर गया पर उसी से आग लगवा दी…हवा को गुरु साहिब ने गुरु का दर्जा दिया…हम इस दर्जे को बर्बाद करने के लिए अपने हाथों में तीलियां लेकर अपने बच्चों के हिस्से की ऑक्सीजन को खत्म करने में लगे हैं…पर्चा दर्ज होने लगा है…”
ਪਿਆਰੇ ਪੰਜਾਬੀਓ ਆਹ ਕਿਹੜੇ ਰਾਹਾਂ 'ਤੇ ਤੁਰ ਪਏ ?? .. ਸਰਕਾਰੀ ਕਰਮਚਾਰੀ ਪਰਾਲ਼ੀ ਨਾ ਜਲਾਉਣ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਲੈ ਕੇ ਗਿਆ ਪਰ ਓਸੇ ਤੋਂ ਅੱਗ ਲਗਵਾਈ..ਹਵਾ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਨੇ ਗੁਰੂ ਦਾ ਦਰਜਾ ਦਿੱਤਾ .. ਅਸੀਂ ਇਸ ਦਰਜੇ ਨੂੰ ਬਰਬਾਦ ਕਰਨ ਲਈ ਆਪਣੇ ਹੱਥਾਂ 'ਚ ਤੀਲੀਆਂ ਲੈ ਕੇ ਅਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਹਿੱਸੇ ਦੀ ਆਕਸੀਜਨ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲੱਗੇ… pic.twitter.com/JHzshx4fhs
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 4, 2023
पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…






