Canada News: कनाडा भेजने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी, दो ट्रैवल एजैंटों पर FIR

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 04 Nov 2023

डेली संवाद, फरीदकोट। Canada News, Fraud Travel Agent: पंजाब में जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले भी बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला कनाडा भेजने को लेकर सामने आया है। पंजाब में आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां विदेश भेजने के नाम पर फर्जी एजेंटो द्वारा लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला फरीदकोट से सामने आ रहा है। खबर है कि फरीदकोट में कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी एजेंट द्वारा 2 व्यक्तियों से 22 लाख की ठगी कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेवल एजेंट का नाम दीपक शर्मा बताया जा रहा है जोकि पुरानी कैंट रोड का रहने वाला है।

ट्रैवल एजैंट के खिलाफ पर्चा

दीपक शर्मा के खिलाफ स्थानीय थाना सिटी में 2 अलग-अलग केस दर्ज कर लिए गए है। शिकायतकर्त्ता बलदेव सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी को विदेश में पढ़ाई के लिए भेजना था जिसपर दीपक शर्मा ने उसकी बेटी को विदेश भेजने का झांसा दिया और उससे 16 लाख रुपए की ठगी कर ली।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

वहीं दूसरे मामले में कर्मवीर कौर पुत्री मक्खन सिंह जोकि गांव तूत की रहने वाली है। उसने बताया कि वह पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती थी तभी वह दीपक शर्मा से मिली तो दीपक ने उसे भी विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 6,45,000 रुपए की ठगी कर ली। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच करना शुरू कर दी है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *