⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 151 शब्द|📅 04 Nov 2023
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर के पुलिस थाना रामामंडी की पुलिस ने बलदेव नगर के एक घर में अभी-अभी छापा मारी करते हुए 5 जुआरियो को काबू किया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए जुआरी से करीब 1,00,000 रुपए नकद बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक यह सभी एक घर में जुआ खेल रहे थे। छापेमारी से वहां हड़कंप मच गया।
थानारामा मंडी के प्रभारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बलदेव नगर में छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान सात लोगों को राउंडअप किया गया। इसमें दो लोगों को निर्दोष पाया गया, जिससे उन्हें छोड़ दिया गया।
जबकि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 1,00,000 कैश बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। सूत्र बता रहे हैं कि इसमें से एक व्यक्ति एक बड़े नेता का रिश्तेदार है।








