डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में एक बार फिर से गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। जालंधर में पड़ते बिलगा में गोली चलने की घटना सामने आई है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला पत्ती भट्टी बिलगा से शामपुर रोड पर स्थित एक किसान के डेरे पर आए दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक किसान पर गोलियां चला दी हैं। दोनों युवकों ने आते ही पहले किसान से बातचीत की और फिर अचानक से हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
हमलावरों ने किसान लखजीत सिंह पर गोलियां बरसाई हैं। किसान के हाथ में 3-4 गोलियां लगने से गंभीर रूप में जख्मी हुए लखजीत सिंह को जालंधर अस्पाल में दाखिल करवाया गया है। एसएचओ महिंद्रपाल सिंह ने बताया कि मौके से गोलियों के खोल बरामद कर लिए गए हैं तथा आरोपियों को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…








