Block Spam Messages: गूगल की इस सेटिंग से आप बच पाएंगे Spam Messages से

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 13 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Block Spam Messages: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के दौरान दिनभर में कई मैसेज आते हैं। इनमें से कुछ मैसेज स्पैम से भी जुड़े होते हैं। ऐसे में यूजर किसी मैसेज को काम का मैसेज समझ कर टैक्स्ट लिंक्स पर क्लिक कर किसी बड़ी परेशानी में फंस सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

काम के मैसेज में स्पैम की पहचान करना कुछ मुश्किल हो सकता है, यही वजह है कि गूगल अपने एंड्रॉइड यूजर्स को स्पैम मैसेज ऑटो ब्लॉक करने की सुविधा देता है।

गूगल मैसेज (Google Messages) का इस्तेमाल करते हैं तो एंड्रॉइड फोन में गूगल की स्पैम प्रोटेक्शन सेटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सेटिंग के साथ फोन में आने वाले स्पैम मैसेज को डिटेक्ट कर एक अलग फोल्डर में देखा जा सकता है।

गूगल की स्पैम प्रोटेक्शन सेटिंग कैसे करती है काम

दरअसल, स्पैम की पहचान के लिए मैसेज का डेटा मायने रखता है। मैसेज में भेजे गए डेटा से ही स्पैम की पहचान की जा सकती है। स्पैम की पहचान करने के लिए गूगल मैसेज ऐप के साथ मैसेज से जुड़ा कुछ डेटा गूगल को भेजा जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

हालांकि, यूजर को अपनी प्राइवेसी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि गूगल को भेजी जाने वाली जानकारियों में यूजर का फोन नंबर शामिल नहीं होता है। इसी के साथ स्पैम की पहचान के लिए मैसेज का कंटेंट भी गूगल को नहीं भेजा जाता है।

एंड्रॉइड फोन में स्पैम मैसेज ऐसे करें ब्लॉक

  • एंड्रॉइड फोन में स्पैम मैसेज ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले गूगल मैसेज (Google Messages) ऐप को ओपन करना होगा।
  • अब टॉप राइट साइड पर नजर आ रहे प्रोफाइल इमेज पर क्लिक करना होगा।
  • अब Message Settings पर टैप करना होगा।
  • अब स्क्रॉल डाउन कर Spam Protection पर टैप करना होगा।
  • यहां Enable spam protection सेटिंग के आगे नजर आ रहे टोगल को ऑन करना होगा।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *