Mushroom Benefits In Winter: सर्दियों में मशरूम खाना क्यों है जरूरी?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 399 शब्द|📅 13 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Mushroom Benefits In Winter: यूं तो मार्केट में हर मौसम में मशरूम मिलता है, लेकिन सर्दियों में इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मशरूम का इस्तेमाल कर कई स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको सर्दियों में स्वस्थ रखने में मददगार है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मशरूम में पोटैशियम, कॉपर, आयरन, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए मशरूम फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को सामान्य करने में मदद करते हैं।

कैंसर के खतरे को करता है कम

पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसमें एर्गोथायोनीन पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। रिसर्च के अनुसार, डेली डाइट में मशरूम खाने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को कम किया जा सकता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

मशरूम खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम, खांसी आदि कई समस्याओं से बच सकते हैं, इसलिए आप सर्दियों के मौसम में मशरूम जरूर खाएं।

हाई बीपी को सामान्य करता है

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनकी डाइट में मशरूम शामिल कर सकते हैं। इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे हाई बीपी कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

मशरूम खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट में मशरूम शामिल कर सकते हैं।

आंखों के लिए गुणकारी

विटामिन-ए से भरपूर मशरूम खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों को दृष्टि दोष से बचाता है। इसके अलावा मशरूम में विटामिन बी2 पाया जाता है, यह स्किन को स्वस्थ रखने में सहायक है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *