SGPC Election: SGPC का चुनाव आज, दोपहर बाद आएगा नतीजा, ये हो सकते हैं प्रधान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 08 Nov 2023

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। SGPC Election: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान का आज चुनाव है। SGPC ने तीसरी बार भी एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को प्रधान बनाने का फैसला किया है। शिरोमणि अकाली दल ने हरजिंदर सिंह धामी को उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

हरजिंदर सिंह धामी की प्रधानगी पर जनरल इजलास में अंतिम मुहर लगेगी, लेकिन उनकी जीत तय मानी जाती है। वहीं धामी के खिलाफ शिअद संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने बाबा बलबीर सिंह घुनस को उम्मीदवार बनाया है। आज दोपहर तक नए प्रधान की घोषणा हो जाएगी।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान बनने के लिए इलेक्शन आज एसजीपीसी मुख्यालय में दोपहर करीब 1 बजे से शुरू होगा। बता दें कि ये तीसरी बार है कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने एसजीपीसी के प्रधान पद के लिए एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी का नाम दिया गया।

धामी की हैट्रिक बनाए जाने की पूरी उम्मीद

उधर, शिअद संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने बाबा बलबीर सिंह घुनस का नाम उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया है, मगर फिलहाल धामी को चुनौती देना मुश्किल है। इस चुनाव में अभी तक शिअद के उम्मीदवार हरजिंदर धामी की दावेदारी ज्यादा मजदूत है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

सदस्यों की वोट गणना के अनुसार धामी की हैट्रिक बनाए जाने की पूरी उम्मीद है। बलबीर सिंह घुनस इस बार धामी को टक्कर देने के लिए मैदान में हैं। क्योंकि अलग-अलग विभिन्न जत्थेबंदियों की ओर से बलबीर सिंह को समर्थन दिया गया है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *