Punjab Vigilance: 8000 रुपए की रिश्वत लेता बिजली मुलाज़िम विजिलेंस द्वारा रंगे हाथों काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 08 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत पी.एस.पी.सी.एल. दफ़्तर पटियाला में तैनात कम्पलैंट हैंडलिंग ब्वॉय ( सी. एच. बी.) कुलवंत सिंह को 8000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त बिजली मुलाज़िम को पटियाला जिले के गाँव सूलर के निवासी जसवीर सिंह की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो पटियाला रेंज के पास पहुँच करके दोष लगाया कि जूनियर इंजीनियर दविन्दर सिंह और उक्त सी. एच. बी. कुलवंत सिंह उसको घरेलू बिजली का लोड प्रवानित सीमा से अधिक होने सम्बन्धी धमका रहे हैं और इस सम्बन्धी जुर्माने से बचने के लिए 8000 रुपए रिश्वत माँग रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछा कर उक्त मुलजिम कुलवंत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस सम्बन्धी दविन्दर सिंह जे. ई. और कुलवंत सिंह सी. एच. बी. के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दूसरे सह दोषी जे. ई. को भी जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा और आगे कार्यवाही जारी है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *