Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा दूसरा बच्चा लड़की पैदा होने पर दिए जा रहे हैं 6 हज़ार रुपए: डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 08 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़ ।Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा दूसरा बच्चा लड़की पैदा होने पर 6 हज़ार रुपए सहायता राशि के तौर पर दी जा रही है। यह जानकारी देते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि जहाँ इस योजना को लागू करने का उद्देश्य लड़कियों के लिंग अनुपात में सुधार करना है, वहीं महिलाओं को आंशिक मुआवज़ा प्रदान करके उनकी सेहत में बच्चे की प्रसूति से पहले और बाद में सुधार करना है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा 19 साल और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म पर 5000 रुपए दो किश्तों में (3000 + 2000) दिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से इस योजना में विस्तार करते हुये अब दूसरा बच्चा लड़की पैदा होने पर 6000 रुपए दिए जा रहे हैं। यह राशि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और सेहत स्थिति को ऊँचा उठाने के लिए विशेष शर्तों की पूर्ति के अधीन दी जा रही है।

डा. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में लड़कियों के घट रहे लिंग अनुपात में सुधार करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी आंगनवाड़ी सैंटरों में आंगनवाड़ी वर्करों की तरफ से इस वित्तीय सहायता के लिए फार्म भरे जाते हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय सहायता की अदायगी सीधी लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंकड बैंक खातों/ डाकघर खातों में की जायेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और सेहत स्थिति को तंदुरुस्त रखने के लिए लगातार कार्यशील है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत राज्य में चालू वित्तीय साल के दौरान कुल 13321 महिला लाभार्थियों को 5.25 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।

डा. बलजीत कौर ने विभागीय अधिकारियों को हिदायत की कि राज्य के योग्य लाभार्थियों के फार्म तुरंत भरने यकीनी बनाऐ जाएँ। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को इस सम्बन्धी जागरूक करके अधिक से अधिक लाभ पहुँचाया जाये। उन्होंने कहा कि और ज्यादा जानकारी के लिए लाभार्थी अपने ज़िले के आंगनवाड़ी सेंटर/ दफ्तर बाल विकास प्रोजैक्ट अफ़सर और दफ़्तर ज़िला प्रोग्राम अफ़सर के साथ भी संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *