Haryana News: जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, कइयों की हालत नाजुक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 08 Nov 2023

डेली संवाद, यमुनानगर। Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर है। हरियाणा में 6 लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग अस्पताल में भर्ती है। यह घटना यमुनानगर के फर्कपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों मंडेबरी और पंजेटा का माजरा में हुई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक इन सभी लोगों ने गांव में ही अवैध रूप से बिक रही शराब खरीदकर पी थी। जो शख्स शराब बेच रहा था, उसने भी इन लोगों के साथ बैठकर ड्रिंक की। उसकी भी मौत हो गई। मरने वालों में से 4 मंडेबरी और 2 पंजेटा का माजरा गांव के रहने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक मरने वालों में मंडेबरी गांव का सुरेश कुमार (45) , विशाल (27), सोनू (27) व सुरेन्द्र और पंजेटा का माजरा गांव के स्वर्ण सिंह व मेहरचंद (70) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद इन सभी को उल्टियां शुरू हो गई और कुछ ही देर में एक के बाद एक, छह लोगों ने दम तोड़ दिया। दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार

उधर, पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर ही सुरेश, सोनू, सुरेंद्र, स्वर्ण सिंह और मेहरचंद का का संस्कार कर दिया गया। इन पांचों का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया इसलिए मौत की वजह जहरीली शराब ही थी, इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है। जान गंवाने वाले छठे शख्स, विशाल का संस्कार नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर कंवलजीत सिंह का कहना है कि जिन लोगों की मौत हुई है वे शराब के आदी थे। इसमें तीन बीमार भी थे। यह साफ नहीं है कि मौत कैसे हुई। इस संबंध में पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *