Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने जालंधर सहोदया इंडिपेंडेंट स्कूल हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता की मेजबानी की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन में सहोदया इंटर स्कूल कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘अर्जुन-सा लक्ष्य रख’/’एक उड़ान और भरो’ विषयों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 46 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए थी। कार्यक्रम का आरंभ स्वागत भाषण से किया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ शिव वंदना की गई। निर्णायकगणों की भूमिका डॉ. ज्योति गोगिया (अध्यक्ष, स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर) तथा माला अग्रवाल ने (जर्नलिस्ट बाइलिंगुअल पोइट) निभाई। मंच का संचालन मोनिका कक्कड़ के द्वारा किया गया। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए तालियाँ बटोरीं।

बच्चों का आत्मविश्वास, उनके चेहरे के हाव-भाव, प्रस्तुतीकरण प्रशंसनीय था। इस सहोदया इंटर स्कूल प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाना है। इस कविता वाचन प्रतियोगिता में कमला नेहरू पब्लिक स्कूल की रूहानी जसल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि शिव ज्योति पब्लिक स्कूल का देवांश नौडियाल द्वितीय स्थान पर रहा।

विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए

स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल फगवाड़ा की पलक बेरी तृतीय स्थान पर रही। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां की गर्विता भारद्वाज तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल नूरपुर की हरलीन कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
इस उपलक्ष्य पर प्रिंसिपल राजीव पालीवाल, शर्मिला नाकरा, गुरविंदर कौर व हरलीन गुलरिया ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए तथा उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *