Diwali Bank Holiday: दिवाली के चलते इन राज्यों में 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 09 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Diwali Bank Holiday: दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार के दौरान 10 नवंबर को पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे, जो धनतेरस से शुरू होकर 15 नवंबर को भाई दूज के साथ समाप्त होगा। इस साल देशभर में दिवाली का त्योहार 12 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

धनतेरस, त्योहार का पहला दिन, वह दिन है जब हिंदू धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। सोना-चांदी जैसी कीमती धातुएं और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये सौभाग्य लाते हैं। इस दौरान बैंक भी बंद रहेंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि दिवाली वाले हफ्ते में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

  • 10 नवंबर (शुक्रवार): वांगला महोत्सव – मेघालय।
  • 11 नवंबर (दूसरा शनिवार)- छोटी दिवाली।
  • 12 नवंबर (रविवार)- दिवाली।
  • 13 नवंबर (सोमवार): गोवर्धन पूजा – त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र।
  • 14 नवंबर (मंगलवार): दिवाली – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम।
  • 15 नवंबर 2023 (बुधवार): भाईदूज – सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल और हिमाचल प्रदेश।
  • 14 नवंबर (मंगलवार): दिवाली – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम।
  • 15 नवंबर 2023 (बुधवार): भाईदूज – सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल और हिमाचल प्रदेश।

नवंबर 2023 में छुट्टियों की पूरी सूची

  • 20 नवंबर (सोमवार) – छठ। बिहार और राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 नवंबर (मंगलवार)- सेंग कुत्सनेम/ईगास- बग्वाल। उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 नवंबर (सोमवार)- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा। त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद – तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
  • 30 नवंबर (गुरुवार)- कनकदास जयंती। कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *