Punjab News: नाबार्ड-28 प्रोजैक्ट के अधीन 35.42 करोड़ रुपए की अंदाजऩ लागत के अब तक 16 कार्य आवंटित: हरभजन सिंह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 09 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन रंगले पंजाब की सृजना करने हेतु राज्य के सडक़ीय ढांचे को मज़बूत करने और सडक़ीय संपर्क को बेहतरीन बनाने के लिए नाबार्ड-28 प्रोजैक्ट के अधीन 24 पुलों के कार्य 60 करोड़ रुपए की अंदाजऩ लागत के साथ मंज़ूर किए गए हैं।

आज यह जानकारी देते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि प्रोजैक्ट के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नए पुल और ज़रूरत के अनुसार पुराने पुलों की जगह नए पुल बनाए जाएंगे। इससे सफऱ की दूरी घटने के कारण आम जनता को बढिय़ा सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा नाबार्ड से वित्तीय सहायता प्राप्त करके ग्रामीण सडक़ों की अपग्रेडेशन का यह कार्य-योजना बनाई गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

प्रोजैक्ट सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि अब तक 16 कार्यों को ई-टैंडरों के द्वारा पारदर्शी ढंग से आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि आवंटित किए गए इन 16 कार्यों की अंदाजऩ लागत 35.42 करोड़ रुपए थी, परन्तु टैंडर प्रक्रिया के दौरान ठेकेदारों के बीच मुकाबले के स्वरूप यह कार्य 29.95 करोड़ रुपए में आवंटित किए गए। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत कार्यों की अलॉटमैंट में सरकार द्वारा इस्तेमाल की गई पारदर्शिता और कुशल कार्यप्रणाली के स्वरूप ठेकदारों में पैदा हुए विश्वास के कारण अब तक 5.47 करोड़ रुपए ( लगभग 15 प्रतिशत) की बचत हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने कहा कि बाकी रहते कार्यों को आवंटित करने की प्रक्रिया जारी है। निर्माण कार्यों में किसी किस्म की कोताही या भ्रष्टाचार के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ज़ीरो टॉलरैंस का जिक्र करते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि जहाँ इस नीति के मद्देनजऱ ठेकेदारों में सरकारी प्रणाली के प्रति विश्वास पैदा हुआ है, वहीं ईमानदार अफसरों के भी हौंसले बुलंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे में लगातार सुधार करते हुए विभाग द्वारा राज्य की तरक्की में अपना योगदान दिया जा रहा है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *