Fire In Dal Lake: श्रीनगर की डल झील में लगी भयानक आग, कई हाउसबोट जलकर हुई राख

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर। Fire In Dal Lake: श्रीनगर की मशहूर डल झील में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम पांच हाउसबोट जलकर राख हो गए। दावा किया जा रहा है कि सबसे पहले आग झील के घाट नंबर 9 पर खड़े एक हाउसबोट में लगी, जो तेजी से फैली और आसपास के चार हाउसबोट को अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पांचों नावें जलकर राख हो गईं, जिससे कुछ देर के लिए पर्यटकों में दहशत फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इस पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

डल झील में हाउसबोट में आग लगने की इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालाँकि, सभी पाँच नावें जल गईं जिससे आर्थिक नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि इससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। घटना के वक्त नाव पर कोई नहीं था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आपको बता दें कि श्रीनगर की डल झील पर्यटन के लिहाज से काफी मशहूर है। यह जम्मू और कश्मीर की घाटियों में आने वाले लोगों के लिए एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। वर्ष के अधिकांश समय जमी रहने वाली इस झील में बर्फबारी का आनंद लेना पर्यटकों के लिए विशेष रूप से रोमांचक होता है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *