Canada India News: कनाडा ले जाने के नाम पर लड़की ने ठगे 17 लाख, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 12 Nov 2023

डेली संवाद, मोगा। Canada India News: कनाडा जाने का क्रेज इतना है कि लोग रोज ठगे जा रहे हैं। फिर भी कनाडा (Canada) का मोह खत्म नहीं हो रहा है। ताजा मामला पंजाब (Punjab) के मोगा (Moga) जिले का है। मोगा की एक लड़की ने शादी के बाद कनाडा ले जाने के नाम पर 17 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक मोगा जिले के गांव समध भाई निवासी राजदीप सिंह को विवाह करवा कर कनाडा ले जाने का झांसा देकर प्रदीप कौर निवासी पत्तो हीरा सिंह हाल निवासी कनाडा ने शादी करवाने का झांसा देकर 17 लाख की ठगी की है। इसकी शिकायत पुलिस में की गई है।

शादी के बाद लड़की ने नहीं बुलाया कनाडा

बाघा पुराना के सहायक पुलिस अधीक्षक बलजिंदर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख मोगा को दिए गए शिकायत पत्र में राजदीप सिंह ने कहा कि उसकी शादी प्रदीप कौर के साथ धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। लड़की व उसके परिवार के सदस्य कहा था कि शादी करने के बाद वह उसे कनाडा बुला लेगी, जिस पर लड़के परिवार ने 17 लाख रुपए खर्च किए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

विदेश जाने के बाद न तो उसने लड़के को कनाडा बुलाया और न ही पैसे लौटाए। इस तरह 17 लाख रुपए की ठगी हुई। इसकी जांच जिला पुलिस प्रमुख मोगा के आदेश पर डीएसपी बाघा पुराना ने की। जांच के बाद कानूनी राय लेने के बाद पीड़ित की पत्नी प्रदीप कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *