Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख राम रहीम को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, रद्द हुई FIR

Daily Samvad
2 Min Read
Gurmeet Ram Rahim
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 14 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राम रहीम (Ram Rahim) को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाई कोर्ट ने राम रहीम को राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आपको बता दें कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर गुरु रविदास जी और संत कबीर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है। इस मामले में डेरा प्रमुख के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में 7 मार्च को जालंधर में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों और किताबों को देखने के बाद ऐसा नहीं लगता कि डेरा प्रमुख ने इस बारे में कुछ भी गलत या गलत ढंग से प्रस्तुत किया हो। उन्होंने आगे कहा कि जिस भाषण की बात हो रही है वह साल 2016 का है।

यानी 7 साल पुराना मामला, इतने सालों तक इसकी कोई शिकायत नहीं की गई। अब एक पुराने कमेंट पर शिकायत दर्ज की गई है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि पूरे भाषण की बजाय शिकायत किए गए पूरे भाषण का एक हिस्सा निकालकर देखना जरूरी है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *