Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ने लगी ठंड, जाने सभी जिलों के मौसम का हाल

Daily Samvad
2 Min Read
FOG
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 14 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में दिवाली के बाद ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। अब दिन के साथ-साथ रात का भी तापमान गिरने लगा है। इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है कोहरे का असर कम होता जाता है।

मोस्मा विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं पिछले दिनों में हुई बारिश से मौसम साफ हो गया था लेकिन दीवाली के पटाखों से एक बार फिर पंजाब का मौसम खराब हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

दिवाली के अगले दिन पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ रही। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 207 दर्ज किया गया। पंजाब के जिला लुधियाना में रात में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है और दिन में सबसे अधिक तापमान पटियाला में रिकॉर्ड किया जा रहा है। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसी तरह, पटियाला में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 11.9, पटियाला में 12, बठिंडा में 11.2, फरीदकोट में 10.5, गुरदासपुर में 12, नवांशहर में 11.9, बरनाला में 11.8, फतेहगढ़ साहिब में 9.3, फिरोजपुर में 10.5, जालंधर में 10.2, मोगा में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *