IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू में पूर्व कुलपति एन.एस. रतन को श्रद्धांजलि भेंट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 204 शब्द|📅 14 Nov 2023

डेली संवाद, कपूरथला। IKGPTU: आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी पीटीयू) में मंगलवार को पूर्व कुलपति एन.एस. रतन (आईएएस अधिकारी) को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत एन.एस रतन का सोमवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया था। वे 82 वर्ष के थे। आई.ए.एस अधिकारी एन.एस रतन यूनिवर्सिटी के दूसरे कुलपति थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने फरवरी 1999 से जुलाई 2000 तक विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य किया। पंजाब सरकार में सचिव तकनीकी शिक्षा रहते हुए उन्हें सरकार द्वारा पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। विश्वविद्यालय में उनके द्वारा किए गए प्रशासनिक सुधार सदैव स्मरणीय हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुशील मित्तल एवं कुलसचिव डॉ. एसके मिश्रा ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एस.के.मिश्रा द्वारा उनके अहम कार्यों के बारे में संक्षिप्त चर्चा की गई। विश्वविद्यालय में 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *