Punjab News: ‘पंजाब दी शान, साडा नौजवान’ कार्यक्रम के दौरान सुखबीर बादल ने युवाओं के लिए की बड़ी शुरुआत

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 589 शब्द|📅 14 Nov 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब दी शान, साडे नौजवान कार्यक्रम के तहत यूथ अकाली दल के वैश्विक युवा सदस्यता अभियान की शुरूआत की जिसका मकसद सभी स्तरों पर नौजवानों को उचित चुनावी प्रतिनिधित्व देना है।

यूथ अकाली दल द्वारा अपने अध्यक्ष सरदार सरबजीत सिंह झिंझर की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसे नौजवानों से जबरदस्त समर्थन मिला, जिन्होने पार्टी के साथ-साथ चुनावी रणनीति में निर्णय लेने में उन्हे शामिल करने के लिए अकाली दल द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उत्साहपूर्ण समर्थन किया।

Punjab News: 'पंजाब दी शान, साडा नौजवान' कार्यक्रम के दौरान सुखबीर बादल ने युवाओं के लिए की बड़ी शुरुआत

इस अवसर पर बोलते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल ने योग्यता को पुरस्कृत करने का फैसला लिया है और कहा कि अब से नौजवानों को सभी पदों पर पचास फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे सभी नौजवान जो अपनी सिफारिश से 250 सदस्यों को पंजीकृत करने में सक्षम होंगें, उन्हें युवा प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने कहा, ‘‘ जो नौजवान अपनी सिफारिश से 2000 सदस्यों को पंजीकृत करेंगें, उन्हे प्रतिनिधि जिला अध्यक्षों सहित युवा निकाय के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका देकर नियुक्त किया जाएगा’’। यह कहते हुए कि पूरा सदस्यता अभियान इस साल 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, सरदार बादल ने कहा कि यह अभियान पंजाब के साथ साथ पूरे प्रवासी भारतीयों में भी चलाया जाएगा, जिसमें सभी देशों में युवा निकायों का गठन किया जाएगा, जिनमें पंजाबियों की पर्याप्त संख्या है।

उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष पद के लिए उन्ही नेताओं के नाम पर विचार किया जाएगा, जिन्होेने अपनी सिफारिश से 2000 सदस्यों का पंजीकरण कराया होगा। उन्होने कहा कि जिला स्तरीय निकाय के लिए आयु सीमा 35 साल और राज्य निकाय के लिए 40 साल है। सरदार बादल ने कहा कि संगठन में अपनी क्षमता साबित करने वाले युवा नेताओं को पार्टी स्थानीय निकायों के साथ साथ कमेटियों और निगमों के चुनाव में उतारेगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि लोकसभा चुनाव अभियान में नौजवानों को भी बड़ी भूमिका दी जाएगी और प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष और तीन जनरल सचिव नियुक्त किए जाएंगें। अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कैसे सरदार परकाश सिंह बादल की अगुवाई वाली अकाली दल सरकार ने 2.5 लाख युवाओं को रोजगार दिया था। उन्होने कहा कि अकाली दल के कार्यकाल में 13 नई यूनिवर्सिटी, 30 नए काॅलेज और यहां तक कि आईआईटी , रोपड़, आईआईएम, अमृतसर और आईआईएसईआर मोहाली, जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना भी की गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षित करने के साथ साथ सात हाॅकी स्टेडियम और 21 बहुउददेशीय स्टेडियम बनाकर खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दो तैयारी संस्थानों ने राज्य में खेल संस्कृति ला दी है। उन्होने यह भी बताया कि कैसे अकाली सरकार ने कबडडी को विश्व मानचित्र पर ला दिया था।

सरदार बादल ने यह भी बताया कि कैसे अकाली दल, यूथ अकाली दल के साथ मिलकर एक युवा कार्यक्रम लेकर आएगा, जिसका मकसद नौजवानों की सभी शिकायतों का समाधान करना और साथ ही रोजगार और उद्यमशीलता के अवसर पैदा करने के लिए एक रोड मैप बनाना है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपने युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कौशल प्रदान करने की आवश्यकता को सुनिश्चित करेंगें ताकि वे जीवन में आगे बढ़ सकें’’।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *