YouTube Update: YouTube क्रिएटर्स के लिए जाने क्या है कंपनी का नया फैसला?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 15 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। YouTube Update: गूगल के पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब का इस्तेमाल 2 बिलियन से ज्यादा यूजर्स करते हैं। इसी के साथ यूट्यूब पर कंटेंट की भरमार है। इन वीडियो में रियल और सिंथेटिक कंटेंट की पहचान कर पाना एक मुश्किल काम हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कई बार यूट्यूब वीडियो में ऐसा कुछ दिखाया जाता है, जिसे व्यूअर सच समझ बैठता है और भ्रमित हो जाता है। एआई के इस दौर में यूजर किसी वीडियो को देखकर भ्रमित न हों, इसके लिए कंपनी ने एक नया एलान किया है।

यूट्यूब क्रिएटर्स को करना होगा ये काम

यूट्यूब ने क्रिएटर्स को उनके वीडियो एआई जनरेटेड होने की स्थिति में मार्क करने को कहा गया है। मार्क किए गए वीडियो को प्लेटफॉर्म लेबल्स के साथ दिखाएगा।

लेबल्स के साथ दिखाई देने वाले वीडियो को लेकर व्यूअर आसानी से एआई जनरेटेड वीडियो की पहचान कर सकेंगे। यूट्यूब ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के साथ जानकारी दी है कि इस बदलाव को आने वाले हफ्तों में देखा जाएगा।

शॉर्टस पर लागू होगा फैसला

यूट्यूब क्रिएटर्स अगर अपनी वीडियो में एआई का इस्तेमाल करते हैं तो उनके वीडियो को यूजर आर्टिफिशियल की कैटेगरी की रख सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यूट्यूब वीडियो लेबल का यह फैसला फुल लेंथ और शॉर्ट्स दोनों वीडियो पर लागू होगा।

एआई लेबल के साथ नजर आएंगे ये वीडियो

कंपनी ने आगे जानकारी देते हुए कहा है कि सेंसिटिव टॉपिक जैसे कि इलेक्शन, विरोधी विचाराधारा और हेल्थ से जुड़े वीडियो को एआई लेबल्स के साथ दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इतना ही नहीं, अगर क्रिएटर्स इस तरह के वीडियो को मार्क नहीं करते हैं तो इस तरह के कंटेंट को प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही क्रिएटर को यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से सस्पेंड भी कर दिया जाएगा।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *