Factory Gas Leak: मीट फैक्ट्री में गैस लीक हादसा, कई मजदूरों की बिगड़ी तबीयत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 15 Nov 2023

डेली संवाद, हरियाणा। Factory Gas Leak: हरियाणा के नूंह से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नूंह में एक मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नूंह जिले के मांडीखेड़ा गांव के पास एक मीट फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस लीक (Gas Leak) हो गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है कि गैस लीक की जानकारी तब हुई जब वहां काम कर रहे करीब दो दर्जन मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लग पड़ी। जिसके बाद इसकी जानकारी फैक्ट्री प्रबंधन को दी गई। इस घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए।

जिसके बाद मजदूरों को अल आफिया सामान्य अस्पताल मांडी खेड़ा में भर्ती कराया गया है। बता दे कि जिस मीट फैक्ट्री में गैस लीक हुई है वह मांडीखेड़ा गांव से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिसका नाम एलेना है। इस फैक्ट्री में अचानक नाइट्रोजन गैस लीक हो गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

एलेना मीट फैक्ट्री में गैस कैसे लीक हुई इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकती है। बता दें कि मुस्लिम बाहुल्य नूंह जिले में बड़ी तेजी से स्लाटर हाउस खोले जा रहे है। करीब आधा दर्जन स्लाटर हाउस जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *