Punjab News: मजीठिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप के एक और मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कटारूचक्क जैसा है मामला!

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 15 Nov 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: चुनाव होने से पहले ही पंजाब में एक बार फिर सियासत गर्माने वाली है। दरसअल अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के एक और मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने आप के एक मंत्री पर आरोप लगाए है।

इसके साथ ही उन्होंने एक पेन-ड्राइव को भी दिखाया। उन्होंने कहा कि वह यह पेन ड्राइव सिर्फ सीएम भगवंत मान को ही दिखाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पेन ड्राइव में जो वीडियो है वह खुद इसे पूरा नहीं देख सके, इसलिए वह यह पेन ड्राइव सिर्फ सीएम मान को ही दिखाएंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सीएम मान इसपर कार्रवाई नहीं करेंगे तो वह इसके बारे में जानकारी जनतक की जाएगी। इस दौरान उन्होंने हिंट देते हुए कहा कि यह वीडियो लाल चंद कटारूचक्क से ऊपर की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस वीडियो को चोरी नहीं बल्कि सामने से तैयार किया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह वीडियो मेरे पास तब पहुंची जब में एक कार्यक्रम में था तभी एक व्यक्ति मेरे पास आया और मुझे पेन ड्राइव पकड़ा कर जाने लगा। जब मैंने पेन ड्राइव बिना देखने लेने से इंकार किया तो उसने एक कंप्यूटर का इंतज़ाम कर मुझे यह वीडियो दिखाई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

वहीं दूसरी तरफ बिक्रम मजीठिया ने अभी तक किसी मंत्री का नाम नहीं लिया है। उन्होंने इतना बताया कि यह वीडियो सीएम के किसी खास वजीर की है। आपको बता दे कि इससे पहले मजीठिया ने जालंधर में चुनाव से पहले मंत्री कटारूचक्क पर इसी तरफ का आरोप लगाया था तब भी यह मामला काफी गर्माया गया था।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *