Jalandhar News: जालंधर में 120 फुटी रोड की नुहार बदलने वाले बस्तियात के ‘विकास पुरुष’ कमलजीत भाटिया की पत्नी जसपाल कौर लडेंगी वार्ड-49 से चुनाव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 428 शब्द|📅 15 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में बस्तियात इलाके की बात हो और कमलजीत सिंह भाटिया का नाम न आए, ये हो ही नहीं सकता। बस्तियात इलाके में 120 फुटी रोड की कायापलट करने वाले कमलजीत सिंह भाटिया 4 बार लगातार कौंसलर रहे, इसमें दो बार सीनियर डिप्टी मेयर का कार्यकाल भी रहा। अब एक बार फिर से भाटिया की पत्नी जसपाल कौर भाटिया चुनावी मैदान हैं। वे वार्ड-49 से AAP की तरफ से चुनाव लड़ेंगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बस्तियात इलाके के सबसे सीनियर कौंसलर कमलजीत सिंह भाटिया की पहचान विकास पुरुष के रूप में की जाती है। उनकी पत्नी जसपाल कौर भाटिया भी कौंसलर रही हैं। भाटिया दंपति के पांच कार्यकाल में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास काम 120 फुटी रोड समेत आसपास के इलाके में हुए।

आज से कई कई साल पहले जब 120 फुटी रोड बस्तियात इलाके का सबसे बड़ा कूड़ा डंप बना हुआ था, तब कौंसलर रहे कमलजीत सिंह भाटिय़ा ने इस गंदगी को साफ करने की मुहिम शुरू की। कमलजीत सिंह भाटिया की मुहिम रंग लाई, न केवल 120 फुटी रोड से पूरा डंप साफ हुआ, बल्कि आज 120 फुटी रोड बस्तियात इलाके की शान बन गई।

आज 120 फुटी रोड इलाके की शान बनी

कमलजीत सिंह भाटिया कहते हैं कि 120 फुटी रोड और आसपास के इलाके में चार से पांच फुट पानी जमा होता था, इलाके में बीमारी फैलती थी। कौंसलर बनकर इसे चुनौती की तरह लिया, आज 120 फुटी रोड हमारे इलाके की शान बन गई है। भाटिया बताते हैं कि 5 पार्क बनवाए, ग्रीन बैल्ट डेवलेप किया। एक समय था कि जिस 120 रोड पर कोई खड़ा नहीं होना चाहता था, आज वहां लोग पिकनिक मनाते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

कमलजीत भाटिया का आधार केवल बस्तियात इलाके के 49 नंबर वार्ड में ही नहीं है, बल्कि पूरे शहर में है। क्योंकि भाटिया दो बार सीनियर डिप्टी मेयर रहे। सीनियर डिप्टी मेयर रहते हुए उन्होंने पूरे शहर के विकास कामों में अपना योगदान दिया। भाटिय़ा ने साल 2017 के चुनाव में पत्नी जसपाल कौर भाटिया को चुनाव मैदान में उतारा। वे कौंसलर बनी।

इस बार कमलजीत सिंह भाटिया आम आदमी पार्टी में है। इस बार भी भाटिया अपनी पत्नी जसपाल कौर भाटिया को चुनाव लड़ाएंगे। भाटिया मौजूदा समय में कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी हैं। उनके द्वारा करवाए गए विकास काम को आज लोग याद करते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *