Jalandhar News: जालंधर के St Joseph Convent School ने करीब 500 बच्चों को स्कूल में इंट्री से रोका, जमकर हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 16 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में आज सुबह सुबह डिफेंस कालोनी स्थित स्कूल सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल (St Joseph Convent School Jalandhar) में बच्चों को स्कूल में प्रवेश करने से रोक दिय़ा गया। जिससे करीब 500 बच्चे और उनके परिजन परेशान हुए। इसे लेकर स्कूल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। स्कूल के गेट पर सैकड़ों बच्चों को निराश होना पड़ा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

स्कूल में प्रवेश करने से रोकने पर बच्चों और उनके परिजनों ने कड़ा विरोध किया, लेकिन स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चों को स्कूल में दाखिल नहीं होने दिया। मैनेजमेंट के मुताबिक जो बच्चे देर से आते हैं, उन्हें स्कूल में दाखिल नहीं किया जाता है। उधर, बच्चों और उनके अभिभावकों का कहना है कि वे समय से स्कूल पहुंचे थे, लेकिन लाइन लंबी होने के कारण उन्हें स्कूल में दाखिल नहीं होने दिया गया।

st joseph convent school jalandhar के बाहर खड़े छात्र

स्कूल में आए दिन होता रहता है विवाद

डिफेंस कालोनी स्थित St Joseph Convent School Jalandhar में बच्चों को दाखिल न होने से नाराज अभिभावकों ने हंगामा भी किया। अभिभावकों का कहना है कि रेलवे फाटक बंद और खुलने के समय के मुताबिक स्कूल मैनेजमेंट ने अपना टाइम तय किया हुआ है। बावजूद इसके आज स्कूल ने अड़ियल रवैया अपनाया और उनके बच्चों को स्कूल में इंट्री नहीं होने दी।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करेंhttps://fb.watch/olkFSnAU4p/?mibextid=ZbWKwL

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आपको बता दें कि डिफेंस कालोनी में स्थित St Joseph Convent School के दोनों तरफ रेलवे फाटक है। एक तरफ बस स्टैंड रेलवे फाटक, तो दूसरी तरफ छोटी बारादरी का रेलवे फाटक। ट्रेन आने के बाद ये दोनों फाटक आधे घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहते हैं। एसे में सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और उनके अभिभावक परेशान होते हैं।

10 Low-Cost Online Business Ideas With High Profit

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *