Bank Alert: 31 दिसंबर तक कर ले यह काम, नहीं हो बंद हो जाएगी आपकी UPI ID

Daily Samvad
2 Min Read
UPI
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 16 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bank Alert: UPI ID से जुड़ी एक बेहद जरूरी खबर है। सभी बैंक और PhonePe और Google Pay जैसे थर्ड पार्टी ऐप निष्क्रिय UPI आईडी को बंद करने जा रहे हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सभी बैंकों और थर्ड-पार्टी ऐप्स को एक साल के लिए बिना लेनदेन वाले आईडी को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके लिए NPCI ने 31 दिसंबर तक का समय दिया है। इसलिए अगर आप चाहते है कि आपका UPI बंद न हो तो इसके लिए आपको किसी भी स्थिति में 31 दिसंबर से पहले लेनदेन करना होगा नहीं तो आपका आकउंट ब्लॉक हो सकता है बैंक उपभोक्ता को उसकी UPI डीएक्टिवेट करने से पहले उसको एक मेल या मैसेज के जरिए नोटिफिकेशन भी भेजेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

यहां हम आपको बता दे कि NPCI का यह एक्शन यूपीआई लेनदेन को पहले से अधिक सुरक्षित बना देगा और इसके साथ ही गलत लेनदेन को भी रोका जा सकेगा। NPCI के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी थर्ड पार्टी ऐप और पीएसपी बैंक निष्क्रिय ग्राहकों की यूपीआई आईडी और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की पुष्टि करेंगे।

अगर एक साल तक इस आईडी से किसी भी तरह का कोई क्रेडिट या डेबिट नहीं हुआ तो इसे बंद कर दिया जाएगा। नए साल से ग्राहक इन आईडी से लेनदेन नहीं कर पाएंगे। एनपीसीआई यह सुनिश्चित करना चाहता है कि पैसा गलत व्यक्ति को ट्रांसफर न हो और उसका दुरुपयोग न हो। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *