Punjab News: पंजाब में गैंगस्टर लॉरेंस का भाई बन व्यक्ति से मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 208 शब्द|📅 16 Nov 2023

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब से आए दिन गैंगस्टरों द्वारा व्यापारियों से फिरौती मांगने के मामले सामने आते रहते है। ऐसे ही एक मामला पंजाब के कपूरथला से सामने आ रहा है। खबर है कि कपूरथला के नजदीकी गांव कोकलपुर के एक व्यक्ति से गैंगस्टर द्वारा फिरौती मांगी गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव कोकलपुर के एक व्यक्ति को पुर्तगाल से फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बताया। इसके साथ ही उसने व्यक्ति से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और ना देने पर उसको जान से मारने की धमकी दी गयी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बताया है। पीड़ित का नाम गुरविंदर सिंह पुत्र बाज सिंह बताया जा रहा है। गुरविंदर सिंह ने इस मामले की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच करना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *