Gold-Silver Price: शादी के सीजन से पहले चांदी हुई सस्ती, सोने के भी बदले रेट, जानें नई कीमतें

Daily Samvad
3 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 17 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: त्योहारी सीजन खत्म होते ही भारत में शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। भारत में शादियों में सोने-चांदी के आभूषण देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। अगर आप भी इस शादी के सीजन के लिए सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आज सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 60,686 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। कल के मुकाबले आज सुबह सोना 38 रुपये यानी 0.06 फीसदी गिरकर 60,760 रुपये पर आ गया है। कल सोने का भाव 60,722 रुपये पर देखा गया था। घरेलू बाजार में आज जहां सोना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

शुरुआती दौर में चांदी 73,343 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। इसके बाद इसकी कीमत में और गिरावट देखने को मिली है और यह कल के मुकाबले 70 रुपये यानी 0.10 फीसदी की कमी के साथ 73,290 रुपये पर पहुंच गया है। गुरुवार को वायदा बाजार में चांदी 73,360 रुपये पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत बढ़ती जा रही है।

  • दिल्ली- 24 कैरेट सोना 61,840 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 79,500 रुपये प्रति किलो।
  • चेन्नई – 24 कैरेट सोना 62,180 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 79,500 रुपये प्रति किलो।
  • मुंबई- 24 कैरेट सोना 61,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 76,500 रुपये प्रति किलो।
  • कोलकाता- 24 कैरेट सोना 61,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 76,500 रुपये प्रति किलो।
  • लखनऊ- 24 कैरेट सोना 61,840 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 76,500 रुपये प्रति किलो।
  • इंदौर- 24 कैरेट सोना 61,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 76,500 रुपये प्रति किलो।
  • जयपुर- 24 कैरेट सोना 61,840 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 76,500 रुपये प्रति किलो।
  • नोएडा- 24 कैरेट सोना 61,840 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 76,500 रुपये प्रति किलो।
  • गाजियाबाद- 24 कैरेट सोना 61,840 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 76,500 रुपये प्रति किलो।
  • पटना- 24 कैरेट सोना 61,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 76,500 रुपये प्रति किलो।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *