Jalandhar News: रोड निर्माण में जकमर धांधली, मौके पर न तो निगम का इंजीनियर न ही कोई साफ सफाई, मिट्टी में बिछाई जा रही है लुक-बजरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 17 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी किए गए करोड़ों के ग्रांट को जालंधर के अधिकारी धूल में मिलाए जा रहे हैं। शहर में आनन फानन में शुरू किए गए सड़क निर्माण में जमकर धांधली हो रही है। सड़क निर्माण में घटिया क्वालिटी का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि करोड़ों रुपए के सड़क निर्माण के दौरान मौके पर नगर निगम का कोई इंजीनियर भी मौजूद नहीं होता। जिससे ठेकेदार के कारिंदे बिना किसी सफाई के ही लुक और बजरी बिछाए जा रहे हैं, जो पहली बारिश में ही उखड़ जाएगी।

Jalandhar Link Road
Jalandhar Link Road

भाजपा नेता अजय चोपड़ा ने की घटिया काम की शिकायत

ताजा मामला लिंक रोड का है। लिंक रोड पर सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। इस दैरान न तो वहां नगर निगम का कोई इंजीनियर मौजूद था, न ही ठेकेदार की तरफ से कोई टैक्निकल मुलाजिम था। जिससे ठेकेदार के कारिंद बिना किसी सफाई के ही मिट्टी में लुक और बजरी बिछा रहे थे। भाजपा नेता अजय चोपड़ा ने घटिया मैटेरियल से हो रहे विकास कामों की शिकायत की है।

Jalandhar News: रोड निर्माण में जकमर धांधली, मौके पर न तो निगम का इंजीनियर न ही कोई साफ सफाई, मिट्टी में बिछाई जा रही है लुक-बजरी

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

भाजपा के नेता और पार्षद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अजय चोपड़ा ने कहा है कि सरकारी फंड का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लिंक रोड समेत लाजपत नगर में नगर निगम द्वारा बड़े ही घटिया तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाजपत नगर में घटिया टाइल से फुटपाथ बनाया जा रहा है। जिसकी शिकायत निगम कमिश्नर से की गई है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *