Jalandhar News: जालंधर के VS Immigration की मनप्रीत कौर पर ठगी का आरोप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 484 शब्द|📅 17 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में वीएस इमीग्रेशन (VS Immigration) की मनप्रीत कौर के खिलाफ पुलिस ने ठगी को लेकर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मनप्रीत कौर ने VS Immigration का नाम बदलकर फिर से दफ्तर खोल लिया। इसे लेकर शिकायतकर्ता अर्चना पाण्डेय ने फिर से पुलिस को शिकायत की है।

पीपीआर मार्केट (PPR Market) स्थित VS Immigration के खिलाफ इसी साल अगस्त में पुलिस में शिकायत की गई। इमीग्रेशन दफ्तर के बनने से पहले ही अपने पार्टनर द्वारा ठगी कर ली गई है। खबर के मुताबिक इमिग्रेशन दफ्तर बनाने का झांसा देकर एक महिला और जालंधर के फर्नीचर कारोबारी ने जालंधर की एक महिला से ठगी कर ली।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पीड़ित महिला जालंधर कैंट के सन्नी एन्क्लेव की रहने वाली बताई जा रही है। जिसकी पहचान अर्चना पांडेय के रूप में हुई है। अर्चना पांडेय ने बताया कि वह कुछ साल पहले पीपीआर मार्किट में स्थित ड्रीम इमीग्रेशन में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात जम्मू के उधमपुर की रहने वाली मनप्रीत कौर के साथ हुई।

मनप्रीत कौर ने उससे कहा कि वे मिलकर इमीग्रेशन का दफ्तर खोल लेते हैं। जिसके बाद उन्होंने वीएस इमीग्रेशन का दफ्तर मिट्ठापुर रोड़ पर खोला। उनसे बताया कि इसकी पार्टनरशिप डीड भी तैयार की गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके साथ ही उन्होंने फर्नीचर काम के लिए सुखमन फर्नीचर के जरनैल सिंह रिक्की तथा ग्लास वर्क के लिए अमनदीप ग्लास हाऊस के अमनदीप वासी माडल हाऊस से संपर्क किया। वहीं अर्चना ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान मनप्रीत कौर, जरनैल सिंह और अमनदीप ने मिलीभगत से उससे ज्यादा पैसे ले लिए थे।

इसके साथ ही इन तीनों ने मिलकर सिक्योरिटी चेक भी धोखे से कैश करवा लिया गया। इसके साथ ही अर्चना ने बताया कि उसकी शिकायत पर पुलिस द्वारा जांच भी गई और इसी दौरान इन तीनों ने उसके साथ समझौता भी किया गया गया लेकिन यह तीनों बाद में मुकर गए। अर्चना की शिकायत पर थाना-7 में एफआईआर दर्ज की है।

पढ़ें FIR की कापी

मनप्रीत कौर बोली – इमीग्रेशन का दफ्तर बंद कर दिया

उधर, मनप्रीत कौर ने कहा है कि उन्होंने वीएस इमीग्रेशन का दफ्तर बंद कर दिया है। उन्होंने अब कंसलटैंसी का दफ्तर खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि वे इमीग्रेशन का दफ्तर नहीं चला रही हैं। उधर, थाना-7 के एसएचओ मुकेश कुमार ने कहा है कि इसकी जांच करवाई जाएगी।

वहीं, शिकायतकर्ता अर्चना पाण्डेय ने कहा है कि इस संबंध में पुलिस थाना-7 में एक अन्य शिकायत भी कर रखी है। इसमें उन्होंने पुलिस से मांग की है कि पीपीआर मार्केट में चल रहे वीएस इमीग्रेशन को तत्काल बंद करवाया जाए। अगर वीएस इमीग्रेशन द्वारा कोई ठगी की जाती है तो उसके लिए वे जिम्मेदार नहीं है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *