Sandalwood Benefits: एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है चंदन पाउडर, जानें इसके अन्य फायदे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 438 शब्द|📅 18 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sandalwood Benefits: त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए चंदन के पाउडर का इस्तेमाल कई सालों से होता आ रहा है। हमारी दादी-नानी कितनी ही बार हमें इसके फायदों के बारे में बता चुकी होंगी, लेकिन हम अक्सर उनकी इन ब्यूटी सीक्रेट्स पर ध्यान नहीं देते।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

चंदन का पाउडर हमारी स्किन के लिए काफी गुणकारी होता है, जिसके इस्तेमाल से त्वचा की कई समस्याएं हल हो सकती हैं। इस वजह से ही कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं, क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं चंदन के पाउडर से

एक्ने कम करता है- चंदन के पाउडर के इस्तेमाल से एक्ने की समस्या कम हो सकती है। चंदन में एंटी-बैक्टिरीयल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते और इस वजह से एक्ने नहीं होता। साथ ही यह एक्ने की वजह से हुई सूजन को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप एक्ने से जूझ रहें हैं, तो चंदन का फेस पैक आपकी मदद कर सकता है।

सन बर्न का इलाज- सन बर्न की वजह से त्वचा का लाल होना या रैशेज के लिए चंदन रामबाण उपाय है। चंदन नेचर में ठंडा होता है, जो स्किन की जलन और रैश को कम करने में मदद करता है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, इसलिए यह त्वचा के लिए बिल्कुल सुरक्षित होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

एंटी-एजिंग गुण- प्रदूषण और उम्र की वजह से होने वाले एजिंग के लक्षणों को चंदन कम करने में मदद कर सकता है। यह त्वचा को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है, जिससे झुर्रियों की समस्या कम होती है।

चेहरे को निखार देता है- चंदन में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन की डलनेस को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में भी मददगार है, जिससे स्किन रेडिएंट और ब्राइट नजर आती है।

चेहरे के ऑयल को कम करता है- चंदन के पाउडर के इस्तेमाल से आपकी स्किन का एक्सट्रा ऑयल कम होता है, जिस वजह से एक्ने कम होते हैं। साथ ही यह स्किन को रूखा भी नहीं बनाता, जिस वजह से इसे सभी स्किन टाइप के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्कार कम करता है- चंदन त्वचा के कोलाजेन को बढ़ाता है, जो त्वचा के स्कार्स कम करने में फायदेमंद होते हैं। इससे स्किन की टोन भी बेहतर नजर आती है। इसके लिए आप चंदन पाउडर का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *