Jobs In Canada: कनाडा में नर्स और इंजीनियर की डिमांड, 50 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

Daily Samvad
5 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 666 शब्द|📅 18 Nov 2023

ओटावा। Jobs In Canada, Canada News: हर भारतीय का सपना होता है कि वह पढ़लिख कर किसी बड़ी कंपनी में नौकरी करे। खासकर पंजाब के युवाओं में विदेश जाने की इच्छा प्रबल होती है। पंजाब के युवाओं की कनाडा में पढ़ाई और फिर नौकरी करने की चाहत होती है। ऐसे में पंजाब के युवा कनाडा में न केवल पढ़ाई करते हैं, बल्कि वहां अपनी मनपंसद नौकरी भी ढूंढते रहते हैं। (Jobs in Canada)

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कनाडा में नौकरी कैसे मिलेगी, क्या सैलरी होगी, कितने घंटे काम करने होंगे, क्या पढ़ाई के साथ साथ नौकरी की जा सकती है, ऐसे तमाम सवालों के जवाब आज इस खबर में जरिए आपको बताएंगे। कनाडा में नौकरी करने के लिए आपको क्या करना है, कितनी पढ़ाई जरूरी है, सब इस आर्टिकल में पढ़ने को मिलेगा।

अगर आप कनाडा में पढ़ाई और नौकरी करना चाहते हैं तो कनाडा के बारे में भी जानना जरूरी है। उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में स्थित एक देश है कनाडा। कनाडा देश में 10 प्रांत और 3 प्रदेश हैं। कनाडा अटलांटिक से प्रशांत महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है। कनाडा में भारतीय, (विशेषकर पंजाब के युवा), विदेश में नौकरी के लिए प्राथमिकता पर रखते हैं। (India Canada News)।

कनाडा में सबसे ज्यादा पंजाबी

पंजाब से बड़ी संख्या में हर साल युवा हायर एजुकेशन के लिए कनाडा जाते हैं और फिर वहीं नौकरी करके रहने भी लग जाते हैं। कनाडा की जनसंख्या 3 करोड़ 70 लाख है। इनमें से 10 लाख 40 हजार भारतीय मूल के लोग हैं (Indian Population in Canada)। इनमें से भी करीब 7 लाख 70 हजार सिख समुदाय के हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

कनाडा के कई सैक्टर में नौकरी के लिए उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाती है, जिन्होंने अपनी पढ़ाई कनाडा से ही पूरी की हो। ऐसे में ज्यादातर युवा 12वीं पास करके या बैचलर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद कनाडा की किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लेते हैं। उन्हें कनाडा में नौकरी ढूंढने में कम मेहनत करनी पड़ती है और वहां की कंपनियां भी उन्हें प्राथमिकता देती हैं (Jobs in Canada)।

कनाडा में नौकरी

बात अगर कनाडा में नौकरी की करें, तो सिविल इंजीनियरिंग से जुड़ी जॉब्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहती हैं। कनाडा में नौकरी करने वाले ज्यादातर भारतीय इसी प्रोफाइल के हैं। इन्हें बेहतरीन सैलरी पैकेज ऑफर किया जाता है।

कनाडा में लोकप्रिय जॉब्स

  1. स्ट्रक्चरल इंजीनियर
  2. फाइनेंशियल एनालिस्ट
  3. रजिस्टर्ड नर्स
  4. अकाउंटिंग टेक्नीशियन एंड बुककीपर
  5. डेटा साइंस कंसल्टेंट
  6. मैकेनिकल इंजीनियर
  7. बिजनेस डेवलपमेंट एंड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव
  8. रिसर्च असिस्टेंट

कनाडा में जाब के लिए क्या करें

कनाडा में नौकरी करने के लिए भी वही प्रोसेस फॉलो करना पड़ता है (How to get jobs in Canada), जो अन्य देशों के लिए होता है। आईए जानते हैं कि कनाडा में नौकरी करने के लिए किन किन प्रोसेस को हमें फालो करना पड़ेगा।

  1. अपना प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाएं
  2. उसके कवर लेटर को भी बेहतर बनाने पर फोकस करें
  3. कंपनी प वद के हिसाब से रिज्यूमे को अपडेट करें
  4. हर जगह एक ही रिज्यूमे न भेजें
  5. अपनी पिछली नौकरी के डॉक्यूमेंट्स अटैच करें
  6. सैलरी एविडेंस के लिए सैलरी स्लिप लगा दें

नेटवर्किंग बहुत मायने रखती

आपको बता दें कि Recommendation और एक्रिडेशन लेटर से जॉब मिलना आसाना हो जाता है। हर देश की तरह कनाडा में जॉब हासिल करने के लिए भी नेटवर्किंग बहुत मायने रखती है। कहीं पर भी अप्लाई करने से पहले उस कंपनी से जुड़ी हर जानकारी जुटा लें।

कनाडा में कितनी मिलेगी सैलरी

अब बात करते हैं कि कनाडा में अगर नौकरी मिलती है तो उसकी एवज में सैलरी कितनी मिलेगी। कनाडा में एंप्लॉई की डिग्री और अनुभव के आधार पर ही सैलरी तय की जाती है (Salary in Canada)।

कनाडा में मैकेनिकल इंजीनियर, रिसर्च असिस्टेंट, सेकेंडरी स्कूल टीचर आदि का सैलरी पैकेज हाई होता है। वहां सालाना 10 लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक आसानी से कमाए जा सकते हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *