Punjab News: पंजाब में कपड़ा कारोबारी का बंदूक की नोक पर अपहरण

Daily Samvad
2 Min Read
Pistol
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 18 Nov 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना में कपड़ा कारोबारी का अपहरण करने की खबर सामने आ रही है। लुधियाना में देर रात बदमाशों ने एक कपड़ा कारोबारी को उसकी फैक्ट्री के बाहर से अगवा कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने परिवार से फिरौती की मांग की। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जब बदमाशों को पता चला कि पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया है तो उन्होंने व्यापारी को गोली मारकर बीच सड़क पर फेंक दिया। गनीमत यह रही कि गोली उसकी जांघ में लगी। घायल कारोबारी को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक कारोबारी की फैक्ट्री नूरवाला रोड पर है।

Punjab News: पंजाब में कपड़ा कारोबारी का बंदूक की नोक पर अपहरण

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कारोबारी का नाम संभव जैन बताया जा रहा है। वह अपनी कार से घर जा रहे थे तभी एक स्कूटर सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जब व्यापारी बाहर आया तो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर उसका अपहरण कर लिया। बदमाशों ने कारोबारी को करीब 3 घंटे तक शहर में घेरे रखा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *