Jalandhar News: अनुपम कलेर या अभिजीत कपलीश, पढ़ें कौन होगा नगर निगम जालंधर का कमिश्नर?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 18 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह के तबादले के बाद नए कमिश्नर की नियुक्त को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी के बीच नए कमिश्नर की नियुक्ति सरकार कभी भी कर सकती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

नगर निगम के कमिश्नर के तौर पर आईएएस अभिजीत कपलीश का नाम फिर से चर्चा में है। सूत्र बता रहे हैं कि अभिजीत कपलीश नगर निगम के कमिश्नर हो सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले नगर निगम में अभिजीत कपलीश कमिश्नर थे, जिन्हें माइनिंग डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया था।

अनुपम कलेर का नाम भी चर्चा में

अभिजीत कपलीश के ट्रांसफर के बाद ऋषिपाल सिंह को कमिश्नर बनाया गया था। अब सरकार ने ऋषिपाल सिंह का भी तबादला कर दिया। जिससे एक बार फिर से अभिजीत कपलीश के नाम पर चर्चा हो रही है। वहीं, चर्चा यह भी है कि अनपुम कलेर को नगर निगम का कमिश्नर बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

अनुपम कलेर पहले भी जालंधर नगर निगम में तैनात रही हैं। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुपम कलेर को निगम का कमिश्नर लगाया जा सकता है। चंडीगढ़ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अनुपम कलेर या अभिजीत कपलीश जालंधर नगर निगम के कमिश्नर हो सकते हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *