ICC World Cup 2023 Final: अहमदाबाद में कल होगा वर्ल्ड कप का फाइनल, PM मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियां होंगी मौजूद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 18 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। ICC World Cup 2023 Final: कल यानि 18 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है इस फाइनल पर देशभर के लोगों की आंखे टिकी हुई है। आईसीसी विश्वकप 2023 का फाइनल रविवार (19 नवंबर) को गुजरात में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए जहां एक लाख से ज्यादा लोग स्टेडियम में मौजूद होंगे। बताया जा है कि 100 से ज्यादा वीवीआईपी भी इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनेंगे। इन वीवीआईपी लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 8 से ज्यादा राज्यों के सीएम शामिल हैं।

जस्टिस और पूर्व जस्टिस भी स्टेडियम जाएंगे

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल भी मैच देखने के लिए अहमदाबाद आएंगे। मैच देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट और गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस और पूर्व जस्टिस भी स्टेडियम जाएंगे। इसके अलावा सिंगापुर, अमेरिका, यूएई के राजदूत भी फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद आएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इनके अलावा उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल भी अपने परिवार के साथ मैच देखने पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरबीआई के गवर्नर, गुजरात, तमिलनाडु और कई राज्यों के विधायक भी अहमदाबाद मैच देखने जाएंगे। वहीं, स्टेडियम में कई बॉलीबुड के कलाकार भी दिखाई देंगे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *