Punjab News: पंजाब में दिसंबर में हो सकते हैं नगर निगम चुनाव, वोटर लिस्ट फाइनल, चुनाव आयोग ने तैयार किया इलैक्शन शैड्यूल, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Nagar-Nigam-Chunav-Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 18 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News, MC Election in Punjab: पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के पांच नगर निगमों में अगले महीने यानी दिसंबर में चुनाव करवाए जा सकते हैं। इसे लेकर सरकार के साथ साथ राज्य चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। 21 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट भी जारी हो जाएगी, इसके बाद चुनाव आयोग कभी भी इलैक्शन शैड्यूल जारी कर सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पंजाब के अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना और पटियाला नगर निगम में चुनाव कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्य चुनाव आयोग की नजर पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव पर है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इसके बाद पंजाब में निगम चुनाव कभी भी करवाए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि पंजाब में पांच नगर निगम और 39 नगर परिषदों के चुनाव लंबित चल रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार अभी नगर परिषदों का चुनाव कराने के मूड में नहीं है। पंजाब में इन चुनावों को लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। इसमें सभी पार्टियां अपनी ताकत लगाएंगी।

जनवरी 2023 से लंबित है निगम चुनाव

आपको बता दें कि पंजाब में जनवरी 2023 में चुनाव होने थे, लेकिन स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से वार्डबंदी का काम किया जा रहा था। इस कारण यह चुनाव अभी तक लंबित पड़े हुए है। अक्टूबर में विभाग की तरफ से वार्डबंदी का काम पूरा कर लिया गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके बाद विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर चुनाव आयोग को भेजा था। इसमें 15 नवंबर को यह चुनाव संपन्न होने थे। लेकिन वार्डबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के कारण चुनाव नहीं करवाए जा सके।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *