World Cup 2023 Final: भारत ने बनाए 240 रन, आस्ट्रेलिया को दिया 241 का लक्ष्य

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 19 Nov 2023

डेली संवाद, अहमदाबाद। World Cup 2023 Final, Ind vs Aus Live Score: वर्ल्ड कप का फाइनल मैच जारी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन लगातार विकेट गिरने से भारत 240 रन ही बना सका।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आस्ट्रेलिया ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का ऐलान किया है। ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

आस्ट्रेलिया ने भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पिच पर उतरे भारतीय बल्लेबाज 240 रन बनाकर 50 ओवर में आलआउट हो गई। अब गेंजबाजों को जलवा दिखाने का समय है।

IND vs AUS Playing 11

भारत की प्‍लेइंग 11 – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11 – ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्‍टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल स्‍टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *