Jalandhar News: जालंधर के युवक की विदेश में गोलियां मारकर हत्या, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसे ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के जिला जालंधर के गांव लोहिया के युवक की विदेश में मौत हो गई है।

Jalandhar News: जालंधर के युवक की विदेश में गोलियां मारकर हत्या, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

खबर है कि एक पंजाबी लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं मृतक की पहचान रणजीत राणा के रूप में हुई है, जो जालंधर के लोहियां गांव का रहने वाला था। वह युवक 33 वर्ष का था और अगले उसकी शादी होने वाली थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

रणजीत साल 2018 में रोजी रोटी कमाने के लिए मनीला चला गया था। रणजीत अपने परिवार समेत वहां पर रह रहा था और इसके साथ ही वह अलग अलग क्षेत्रों में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह रणजीत सिंह अपने काम पर था तभी पीछे आ रहे लोगों ने उसपर 5 से 6 राउंड फायर कर दिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

गोली लगने से रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अगले साल फरवरी में रणजीत सिंह की शादी थी जिसके लिए घर में जोरों शोरों से तैयारियां चल रही थी। वहीं शादी की खुशियां मातम में छा गई है गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *