Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी क्लीनिकों को मिली वैश्विक मान्यता

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 433 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में मूलभूत स्वास्थ्य देखभाल ढांचे का कायाकल्प करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा की जा रही कोशिशों को तब वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली, जब राज्य के आम आदमी क्लीनिकों ने नैरोबी में 14 से 16 नवंबर तक हुए ग्लोबल हैल्थ सप्लाई चेन सम्मेलन में पहला इनाम हासिल किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को ‘दवाओं की हरेक व्यक्ति तक पहुँच पंजाब से एक अध्ययन’ विषय के तहत दस्तावेज़ के लिए पहला इनाम मिला। उन्होंने कहा कि इस कान्फ़्रेंस में 85 मुल्कों ने भाग लिया और चार देशों ने अपने दस्तावेज़ दाखि़ल किये, जिनमें से पंजाब सरकार के दस्तावेज़ को अंतिम पेशकारी के लिए चुना गया।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों की सफलता की कहानी बतायी और बताया कि कैसे पंजाब सरकार ने प्राथमिक स्वस्थ्य देखभाल सहूलतों में तेज़ी से विस्तार किया और मानक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं दीं।

सुधारों के लिए स्पष्ट व्याख्या को दर्शाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की विजेता एंट्री में विज्ञान पर ज़ोर, समस्याओं के हल के लिए सुपर पुज़ीशनिंग, समाधान और प्रभाव की स्पष्टताः, नवीन समाधान, राजनैतिक इच्छा शक्ति कैसे मूलभूत स्वास्थ्य देखभाल ढांचे के कायाकल्प के लिए सहायक, प्राईवेट क्षेत्र के साथ सहयोग और सुधारों के लिए स्पष्ट व्याख्या को दर्शाया गया।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के हिस्सेदार मुल्कों ने इच्छा जताई कि वह पंजाब आकर आम आदमी क्लीनिक देखने के इच्छुक हैं और वह यह बात समझना चाहते हैं कि कैसे मरीज़ों को बिना किसी ख़र्च के उनके घरों के नज़दीक 84 दवाएँ और 40 क्लिनीकल टैस्ट किये जाते हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि हिस्सेदार मुल्क इस बात से भी हैरान थे कि सभी आम आदमी क्लीनिक आई. टी. से लैस हैं और रजिस्ट्रेशन, डाक्टर की सलाह, टैस्ट और दवाएँ पूरी तरह डिजीटाईज़ड हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

राज्य के लोगों को मुबारकबाद देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मान्यता ने राज्य के लोगों की और अधिक समर्पण के साथ सेवा करने का जज़्बा भरा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी और कोशिशें की जाएंगी जिससे इन जनहितैषी पहलकदमियों से लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचना यकीनी बने।

भगवंत सिंह मान ने इस नवीन उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग को मुबारकबाद दी और उम्मीद जताई कि वह इसी मिशनरी भावना के साथ लोगों की सेवा जारी रखेंगे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *