Jalandhar News: हमसफर यूथ क्लब मरीजों की बनी हमसफर डॉ. मनजिंदर कौर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शिरोमणि जद्दी जत्थेरे गोट भटोआ साहिब गांव कालरा आदमपुर जालंधर में जेठे रविवार को ध्यान में रखते करते हुए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हमसफर सोशल वेलफेयर यूथ क्लब और शिरोमणि जद्दी जत्थेरे बाबा भटोआ साहिब के देखरेख में सभी भक्तों और संपूर्ण क्षेत्रवासियों के लिए जांच शिविर कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मनजिंदर कौर ने 250 से अधिक मरीजों के संपूर्ण बॉडी चेकअप की जांच के दौरान संपूर्ण परीक्षण, मल्टी स्पेशलिस्ट मशीनों और दवाइयों से संपूर्ण शरीर चिकित्सा भी दी गई। डॉ. मनजिंदर कौर ने बताया कि बाबा भटोआ दरवार प्रबंधन कमेटी के मुख्य अध्यक्ष सरदार बूटा सिंह के मार्गदर्शन से हर रविवार की तरह इस रविवार भी संगतों के लिए फुल बॉडी चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जिनके दिशा-निर्देशानुसार मेरी पूरी टीम द्वारा संगतों व शहरवासियों के लिए फुल बॉडी चेकअप दौरान आयुर्वैदिक दवाएं भी उपलब्ध करवाई उन्होने ये भी बताया के आने वाले समय में भी हमसफर यूथ क्लब ओर गोट भटोया प्रबंधक कमिटी द्वारा मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंपों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

शिविर के दौरान एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल इंडिया के पंजाब निदेशक और राज्य मीडिया निदेशक और हमसफर सोशल वेलफेयर यूथ क्लब के अध्यक्ष रोहित भाटिया, गोल्ड मेडलिस्ट राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता, एमएसएमई पीसीआई काउंसिल की सहायक निदेशक पूनम भाटिया ने कहा कि संपूर्ण आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मनजिंदर कौर संपूर्ण आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. नीरज, फिजियोथेरेपिस्ट हरजीत सिंह के शुल्क के आधार पर यह चिकित्सा शिविर, परीक्षण और दवा का कार्य किया गया, जो मानवता की सेवा का एक जीवंत उदाहरण है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जिनकी देखरेख में 250 से अधिक मरीजों का शारीरिक परीक्षण करते हुए चिकित्सीय परीक्षण एवं दवाइयां दी गईं। इस अवसर पर शिरोमणि जत्थेरे बाबा भटोआ दरवार के अध्यक्ष सरदार बूटा सिंह, दरवार सेवादार सरदार बलवंत सिंह गुरप्रीत बसरा सुखविंदर कुमार रंजीत कौर कर्नल चांद अभिजीत हरजिंदर कुमार उमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *