Punjab News: हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) में कई जगहों पर सीवरेज के पानी के ओवरफ्लो होने की समस्या है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा है।

कोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार

श्री मुक्तसर साहिब और गिद्दड़बाहा क्षेत्र में भी यह समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है, जिसे लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (High Court of Punjab and Haryana) में जनहित याचिका दायर की गई है। हाई कोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार (Punjab Government) को फटकार लगा समन जारी कर मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सीवेज समस्या को लेकर कांग्रेस सांसद राजा वड़िंग ने हाई कोर्ट में यह याचिका दायर की है। वकील निखिल घई के माध्यम से दायर इस याचिका में कहा गया है कि मुक्तसर और गिद्दड़बाहा में सीवेज का पानी ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे हजारों निवासियों की स्थिति दयनीय हो गई है।

लोग गंदे पानी में रहने को मजबूर

आगे कहा कि इस बार बरसात के मौसम में लोगों को सीवरेज के पानी के ओवरफ्लो होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, गंधा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण यहां के लोग खासकर गरीब लोग गंदे पानी में रहने को मजबूर हैं।

Bhagwant-Mann-CM-Punjab
Bhagwant-Mann-CM-Punjab

इसके हाई कोर्ट को मौके के हालात की तस्वीरें भी दिखाई गईं। जिसे देखकर हाई कोर्ट पंजाब सरकार को फटकार लगाई और तत्काल नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *