Gold-Silver Price: शादियों के सीजन में सोने की कीमतें हुई स्थिर, खरीदने का है सुनहरा मौका

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price Hiked
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 21 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं या सोने में निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। Bankbazaar.com के मुताबिक, आज 21 नवंबर, मंगलवार को देश के विभिन्न सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके साथ ही 24 कैरेट सोने की कीमत 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में इस कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी या कमी हो सकती है। कल यानी सोमवार को देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 57,430 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका, जबकि 24 कैरेट सोना 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। दिवाली के बाद सोने की कीमत में स्थिरता देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस बीच चांदी की कीमतें भी स्थिर हैं। Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर चांदी की बात करें तो देश के विभिन्न सर्राफा बाजारों में सोमवार को जो चांदी 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी, वह मंगलवार को 79,000 रुपये पर रही। सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क्स दिए जाते हैं।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। एक कैरेट 24 से अधिक नहीं होता है और कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *