Punjab News: PSPCL द्वारा उद्योगपतियों की चिंताओं को दूर करने के लिए औद्योगिक सुविधा सेल की शुरुआतः हरभजन सिंह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 437 शब्द|📅 21 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: औद्योगिक क्षेत्र के लिए सेवाओं को प्राथमिकता देने और उचित बनाने के लिए, पंजाब स्टेट पॉवर कारपोरेशन लिमटिड ( पी.एस.पी.सी.एल) ने एक समर्पित सेल- औद्योगिक सुविधा सेल (आई.एफ.सी.) की शुरुआत की है जिसकी पी.एस.पी.सी.एल के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरैक्टर के दफ़्तर द्वारा निगरानी की जायेगी। इस पहलकदमी का उदेश्य उद्योगपतियों को नए कुनैकशन जारी करना, लोड बढ़ाने और बिजली सम्बन्धी अन्य मामलों से सम्बन्धित मुद्दों को तुरंत हल करना है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि सितम्बर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और एस. ए. एस. नगर (मोहाली) जैसे प्रमुख औद्योगिक हबों में उद्योगपतियों के साथ बैठके की थीं। उन्होंने कहा कि आई.एफ.सी की स्थापना इस क्रमानुसार मीटिंगों के दौरान उद्योगपतियों द्वारा उठाई गई माँगों को ध्यान में रखते हुये की गई है।

बिजली मंत्री ने कहा कि इन बैठकों के दौरान उद्योगपतियों द्वारा बिजली सप्लाई और रख-रखाव सम्बन्धी अलग-अलग चिंताएं व्यक्त की गई थी और इन समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए एक समर्पित विधि की ज़रूरत पर ज़ोर दिया था। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की इन चिंताओं के हल के लिए पंजाब सरकार द्वारा पी. एस. पी. सी. एल के ढांचे में औद्योगिक सुविधा सेल की स्थापना करने के लिए तेज़ी से कार्यवाही की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आई. एफ. सी द्वारा पेश की जाने वाली नयी सेवाओं के बारे विस्तार में बताते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि एक समर्पित हेल्पलाइन वट्टसऐप नंबर 9646119141 और एक ईमेल पता industrial-cell@pspcl.in लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि यह संचार माध्यम उद्योगपतियों और आई. एफ. सी के दरमियान निर्विघ्न बातचीत की सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगपति अब लिखित तौर पर इस वटसऐप या ईमेल के द्वारा आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं और इन शिकायतों की तरफ तुरंत ध्यान देते हुये इनको पहल के आधार पर निपटाया जायेगा।

बिजल मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने कहा कि आई. एफ. सी की स्थापना से समस्याओं के हल में तेज़ी आयेगी और यह सेल औद्योगिक क्षेत्र और पी. एस. पी. सी. एल के बीच संचार को और मज़बूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य में औद्योगिक भाईचारे की विशेष ज़रूरतों को ध्यान में रख कर व्यापार अनुकूल माहौल पैदा करने की वचनबद्धता को दर्शाता है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *