Smartphone Tips: देखते ही देखते फोन का Text और Icon हो जाएंगे बड़े, बस इस सेटिंग को करना होगा Enable

Daily Samvad
3 Min Read
iphone
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 29 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Smartphone Tips: स्मार्टफोन का इस्तेमाल हर यूजर अपनी जरूरत और सुविधा के मुताबिक करता है। कुछ यूजर्स को फोन में छोटा फॉन्ट साइज और कम वॉल्यूम जैसी सेटिंग पसंद होती है।

फोन में मिलता है Simple Mode

कई बार यूजर ऐसी स्थिति में होता है जब फोन की इन सेटिंग के साथ काम करना कुछ मुश्किल होता है। ऐसे में यूजर को बड़े टैक्स्ट, आइकन और तेज साउंड की जरूरत महसूस होती है। लेकिन, एक बार में इन सब सेटिंग्स को मैनेज करना कुछ मुश्किल हो सकता है। ठीक ऐसे ही समय में यूजर के फोन में सिंपल मोड (Simple Mode) की सुविधा काम आती है।

सिंपल मोड कैसे करता है काम

Simple Mode के साथ फोन का इस्तेमाल आसान हो जाता है। यूजर को टैक्स्ट और आइकन देखने में परेशानी नहीं आती। इस सेटिंग के साथ टैक्स्ट और आइकन का साइज बड़ा हो जाता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

फोन की वॉल्यूम कम पर है तो इस सेटिंग के इनेबल होने के साथ ही फोन में यूजर को सुनने में परेशानी नहीं आती है। इस सेटिंग के साथ फोन की साउंड लाउड हो जाती है।

Simple Mode के साथ फोन में काम आने वाले रेगुलर फंग्शन को खोजना आसान हो जाता है। मोड के साथ सेटिंग क्विक और आसान हो जाती है।

कब करें Simple Mode का इस्तेमाल

अगर आप अपना फोन किसी बुजर्ग या ऐसे शख्स को देते हैं जिसे, सुनने और देखने में कुछ परेशानी आती है तो यह मोड काम का हो सकता है। इसी के साथ घर से बाहर फोन की कम ब्राइटनेस में इस सेटिंग को आप भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Simple Mode को ऐसे करें इनेबल

  • एंड्रॉइड फोन में यह मोड Settings में मौजूद होता है।
  • फोन में System सेटिंग के साथ इस मोड को खोज सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

  • इसके अलावा, इस सेटिंग को फोन में Home and Lock Screen ऑप्शन के साथ पा सकते हैं।
  • फोन की सेटिंग्स में जाकर सर्च ऑप्शन के साथ Simple Mode को खोज सकते हैं।
  • Simple Mode को पाने के बाद इसके आगे बने टोगल को इनेबल कर सकते हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *