Crime News: पंजाब में बाबा ने महिला श्रद्धालु से शादी का झांसा देकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Crime News: पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) से एक बाबा द्वारा महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस (Punjab Police) ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा ठाठ चरण घाट के मुख्य सेवादार बाबा बलजिंदर सिंह पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, बाबा ने शादी का झांसा देकर कई बार होटल और डेरा में बुलाया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

File Photo of Accused Baba Baljinder Singh

मामले को दबाने के लिए 10 लाख रुपए देने की कोशिश

जब उसने शादी के लिए कहा तो बाबा ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा ने मामले को दबाने के लिए महिला को 10 लाख रुपए देने की कोशिश की थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Crime News: पंजाब में बाबा ने महिला श्रद्धालु से शादी का झांसा देकर किया रेप

महिला ने बताया कि वह दो साल से बाबा के साथ संबंध में है। इसके साथ ही उसने बताया कि मैं कई बार बाबा से होटल में मिल चुकी हूं। गुरुद्वारा चरण घाट अखाड़ा नहर के पास भोरा साहिब बना है, वहां पर एक कमरे के अंदर हम मिलते रहे हैं।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *