Weather Update: 24 से 27 नवंबर तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 23 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वाराकहा गया है कि पूर्वी हवाओं के साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 नवंबर से उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल जाएगा। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 27-28 नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में विभिन्न स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 24 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर इलाकों में मौसम बदल सकता है। 24, 25, 26 और 27 नवंबर को आसमान में बादलों की आवाजाही रह सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

23 से 26 नवंबर के दौरान सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिल सकता है। 27 नवंबर को दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का जोरदार असर देखने को मिल सकता है, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश या बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, 27-28 नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *