Gurpatwant Singh Pannun: आंतकी गुरपतवंत पन्नू को विदेश में मारने की साजिश, अमेरिका ने भारत पर लगाया आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 23 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gurpatwant Singh Pannun: कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निझर की हत्या के बाद अब विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर हमला होना था। जिसे अमेरिका ने विफल कर दिया है। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची जा रही थी।

इस बात का दावा फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में किया गया है। इसके बाद अमेरिका ने भारत सरकार पर भी इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है और भारत को चेतावनी भी दी गई है। फिलहाल यह मामला कब का है इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिकी धरती पर एक सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया. कथित तौर पर यह साजिश भारत की ओर से रची जा रही थी और इसके जरिए गुरपतवंत सिंह पन्नू को निशाना बनाया जाना था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका ने भारत को डिप्लोमैटिक वॉर्निंग दी थी। इसके अलावा मामले में एक कथित आरोपी के खिलाफ न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सीलबंद केस दायर किया गया है। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट फिलहाल इस बात पर बहस कर रहा है कि इस सीलबंद केस को अभी खोला जाए।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *